Kangra: हॉलीवुड के इस दिग्गज एक्टर ने धर्मशाला में की दलाईलामा से मुलाकात, तिब्बत के लिए जताया समर्थन

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 09:48 PM (IST)

धर्मशाला (नितिन): हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और तिब्बत समर्थक रिचर्ड गेरे इन दिनों धर्मशाला के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान रिचर्ड गेरे ने दलाईलामा से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने तिब्बत के मुद्दे पर अपना समर्थन दोहराते हुए कहा कि वह इंटरनैशनल कैंपेन फॉर तिब्बत के साथ मिलकर तिब्बत के लिए शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण समाधान की दिशा में काम करना जारी रखेंगे। 

हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे धर्मशाला में आयोजित हो रही अंतर्राष्ट्रीय तिब्बत समर्थन समूहों की विशेष बैठक के लिए पहुंचे हैं। इस सम्मेलन का आयोजन कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज इंडिया द्वारा किया जा रहा है और इसका संचालन केंद्रीय तिब्बती प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। यह बैठक दलाईलामा के 90वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे करुणा वर्ष कार्यक्रमों के तहत आयोजित की गई है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News