HRTC दैनिक भोगी कर्मियों की दिहाड़ी में हुई वृद्धि, 22 व 23 को रहेगा भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2024 - 11:47 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): एचआरटीसी के दैनिक भोगी कर्मियों की दिहाड़ी में वृद्धि की गई है। अब ये कर्मी 400 रुपए दिहाड़ी प्राप्त करेंगे, जबकि पहले उन्हें 375 रुपए मिलते थे। इस वृद्धि से निगम में कार्यरत लगभग 85 कर्मचारियों को लाभ होगा। यह निर्णय शुक्रवार को सचिवालय में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। मानसून सीजन में भी वर्षा कहीं-कहीं पर हो रही है और कई इलाके सूखे ही रह गए हैं। शुक्रवार को नाहन में खूब वर्षा हुई और यहां पर 60.4 मिलीमीटर रिकार्ड की गई है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश नहीं हुई। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्र धुंध के आगोश में आ गए हैं और अधिकतम तापमान में भी इजाफा हो रहा है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां 
HRTC Board Meeting: दैनिक भोगी कर्मियों की दिहाड़ी बढ़ी, निगम के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 297 ई-बसें
एचआरटीसी के दैनिक भोगी कर्मियों की दिहाड़ी में वृद्धि की गई है। अब ये कर्मी 400 रुपए दिहाड़ी प्राप्त करेंगे, जबकि पहले उन्हें 375 रुपए मिलते थे। इस वृद्धि से निगम में कार्यरत लगभग 85 कर्मचारियों को लाभ होगा। यह निर्णय शुक्रवार को सचिवालय में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया।

weather update: 22 व 23 को रहेगा भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट
मानसून सीजन में भी वर्षा कहीं-कहीं पर हो रही है और कई इलाके सूखे ही रह गए हैं। शुक्रवार को नाहन में खूब वर्षा हुई और यहां पर 60.4 मिलीमीटर रिकार्ड की गई है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश नहीं हुई। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्र धुंध के आगोश में आ गए हैं और अधिकतम तापमान में भी इजाफा हो रहा है।

हिमाचल में इस तारीख को होगी टी बोर्ड ऑफ इंडिया की मीटिंग, महंगी हो सकती हैं चाय की चुस्कियां
देश में चाय उत्पादन का खाका इस बार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में खींचा जाएगा। टी बोर्ड ऑफ इंडिया की बैठक पालमपुर में आयोजित की जा रही है। लगभग डेढ़ दशक बाद बैठक होने जा रही है। बैठक में टी बोर्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा देशभर से टी बोर्ड ऑफ इंडिया के सदस्य भाग लेंगे।

Sirmaur News: 2 उद्योगों पर कार्रवाई, एक को 42 लाख जुर्माना, दूसरे का बिजली कनैक्शन काटा
औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब के 2 उद्योगों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उद्योग के ट्रीटमैंट प्लांट के सैंपल फेल होने के बाद विभाग ने जहां एक उद्योग का बिजली कनैक्शन काट दिया है, तो वहीं दूसरे उद्योग पर 42 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों उद्योगों का एक ही मालिक है।

Crypto Currency Scam: बैंकॉक भागने की फिराक में था मास्टरमाइंड, SIT ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
हिमाचल पुलिस की एसआईटी ने क्रिप्टो करंसी धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड को कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है जोकि टूरिस्ट वीजा पर देश छोड़कर भागने की फिराक में था। मिलन गर्ग उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट के आर्य बाजार तोपखाना का रहने वाला है जोकि मुख्य आरोपित सुभाष का सारा काम देखता था।

Computer Teacher: प्रवक्ता स्कूल न्यू कम्प्यूटर साइंस के 769 पदों की भर्ती प्रक्रिया होल्ड
प्रवक्ता स्कूल न्यू कम्प्यूटर साइंस के 769 पदों की भर्ती प्रक्रिया होल्ड कर दी है। लोक सेवा आयोग से ये पद भरे जाने हैं लेकिन स्कूलों में कंपनी के तहत कार्य कर रहे कम्प्यूटर शिक्षकों को इसमें प्राथमिकता नहीं दी गई है। ऐसे में कम्प्यूटर शिक्षकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की और उन्हें इस मामले से अवगत करवाया।
solan news: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, मामला दर्ज
हिमाचल के एक युवक पर पंजाब राज्य की रहने वाली एक किन्नर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hamirpur: रिजल्ट में देरी पर JOAIT-817 के अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, राज्य चयन आयोग के बाहर दिया धरना
करीब 2 साल पहले पेपर लीक मामले में भंग हुए चयन आयोग हमीरपुर को सरकार ने अब राज्य चयन आयोग बना दिया है और इसमें कामकाज शरू करने की दिशा में सरकार ने कुछ महीने पहले प्रशासक लगाने के साथ 15 कर्मचारियों की तैनाती की थी।

solan news: गाय लेकर जा रही पिकअप खड्ड में गिरी, एक की मौत, 2 गंभीर घायल
वाकनाघाट-ममलीग रोड पर गंभरेश्वर शिव मंदिर के पास गाय ले जा रही पिकअप गंभर खड्ड में गिर गई। जिसमें एक की मौत और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। इस हादसे में गाय को चोटें लगी। सूचना मिलते ही कंडाघाट पुलिस भी मौके पर पहुंची है। मृतक की पहचान सुरेश गांव जायलंग तहसील अर्की के रूप में रूप में हुई है।

BSNL ने ग्राहकों को दी खुशखबरी, नैटवर्क कवरेज को लेकर आई बड़ी अपडेट
पब्लिक सैक्टर की टैलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने हिमाचल से जुड़े ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने ग्राहकों को 4जी सेवाएं देना शुरू कर दी है। बी.एस.एन.एल. की यह सर्विस पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। इस स्वदेशी तकनीक को आई.टी. कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसिज द्वारा डिवैल्प किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News