Himachal Weather : हिमाचल में हल्की बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 04:33 PM (IST)
Himachal Weather Update : मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि कई हिस्सों में बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आई। कुल्लू ज़िले के रोहतांग दर्रे (पास) वाले इलाके में हल्की बर्फबारी देखी गई, जबकि शिमला समेत कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
मनाली में पर्यटन से जुड़े राजेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह घाटी में मौसम बदल गया। उन्होंने कहा कि ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई और उम्मीद जताई कि इससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। मुंबई से मनाली घूमने आईं पर्यटक जया ने बताया कि गुरुवार को मौसम काफी ठंडा था और सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी। उन्होंने कहा कि उन्हें मनाली का मौसम पसंद आया और उन्होंने बुधवार को अपने दोस्तों के साथ दुनिया भर में मशहूर रोहतांग दर्रे का दौरा किया था। उन्होंने वहां के नजारों को बेहद शानदार बताया।
जानें कल कैसा रहेगा मौसम
इससे पहले, भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था और कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया था।मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

