हिमाचल में निर्माण कार्यों पर रोक, मेघदूत एप पर मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2023 - 06:10 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में गत दिनों भारी बारिश से हुए नुक्सान को देखते हुए सरकार ने सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। यह रोक 16 सितम्बर, 2023 तक लगाई गई है। साथ ही प्रतिबंध की अवधि तक 6 जिलों में नए नक्शे भी पास नहीं होंगे। इससे संबंधित आदेश मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना ने शनिवार को राज्य आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 24 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए हैं। राज्य में एक बार फिर मौसम लोगों को सताएगा। मौसम विभाग के अनुसार 8 सितम्बर तक मौसम खराब रहेगा, जबकि 6 सितम्बर तक यैलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें होने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के धर्मशाला में मेघ खूब बरसे और यहां 24.2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। राजधानी शिमला में सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा रहा, जबकि शाम के समय कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

जिला में फिर सताएगा मौसम, 6 तक रहेगा यैलो अलर्ट
राज्य में एक बार फिर मौसम लोगों को सताएगा। मौसम विभाग के अनुसार 8 सितम्बर तक मौसम खराब रहेगा, जबकि 6 सितम्बर तक यैलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें होने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के धर्मशाला में मेघ खूब बरसे और यहां 24.2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। राजधानी शिमला में सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा रहा, जबकि शाम के समय कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया।

हिमाचल में निर्माण कार्यों पर 16 सितम्बर तक रोक
हिमाचल प्रदेश में गत दिनों भारी बारिश से हुए नुक्सान को देखते हुए सरकार ने सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। यह रोक 16 सितम्बर, 2023 तक लगाई गई है। साथ ही प्रतिबंध की अवधि तक 6 जिलों में नए नक्शे भी पास नहीं होंगे। इससे संबंधित आदेश मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना ने शनिवार को राज्य आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 24 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री 120 दिव्यांग बच्चों को बांटेंगे सहायता उपकरण
समग्र शिक्षा विभाग राज्य में मुख्यमंत्री संबल योजना शुरू करने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 4 सितम्बर को अपने गृह क्षेत्र जिला हमीरपुर के नादौन में मुख्यमंत्री संबल योजना को लांच करेंगे। नादौन के गौना करौर स्थित राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) में होने वाले इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सक्षम जिला हमीरपुर के 120 से ज्यादा दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा।

दिनभर सचिवालय में सी.एम. का इंतजार करते रहे कोविड कर्मी
अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के कोविड कर्मचारी मुख्यमंत्री से मिलने की आस में शुक्रवार रात्रि और शनिवार दिनभर सचिवालय के बाहर इंतजार करते रहे। शनिवार देर शाम तक भी मुख्यमंत्री से इनकी भेंट नहीं हो सकी है। छोटे बच्चों के साथ आए कोविड कर्मचारियों ने सचिवालय परिसर में ही रात गुजारी, जहां पर एक तिरपाल पर मुख्यमंत्री से मिलने की आस में कोविड कर्मचारी बैठे रहे।

स्क्रब टायफस से 10 लोग नए पॉजिटिव, महिला की मौत
स्क्रब टायफस से फिर एक मौत हो गई है। आई.जी.एम.सी. में उपचाराधीन 64 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया है। इस बीमारी से मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। 10 लोग नए पॉजिटिव भी आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 227 हो गई है। मृतक महिला चौपाल की रहने वाली थी। 28 अगस्त को महिला आई.जी.एम.सी. में भर्ती करवाई गई थी। डाक्टरों की मानें तो स्क्रब टायफस को लोग बिल्कुल भी हल्के में न लें। अगर लापरवाही बरती तो आपकी जान पर भारी पड़ सकती है।

मेघदूत एप पर मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, एप को सरकार बनाएगी प्रोग्रैसिव
कृषि व बागवानी क्षेत्रों के लिए खतरा और आपदा का पर्याय बन चुके मौसम को लेकर राज्य सरकार गंभीर हो गई है। मौसम के पूर्वानुमान और सटीक जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए अब मेघदूत एप को सरकार ने प्रोगै्रसिव बनाने का निर्णय ले लिया है। राज्य सरकार मौसम पूर्वानुमान एवं किसानों को खेतीबाड़ी के दृष्टिगत दिए जाने वाले परामर्श को और अधिक सटीक बनाने के दृष्टिगत मेघदूत एप्लीकेशन को उन्नत बनाएगी।

दर्दनाक हादसा: खड्ड में गिरी पिकअप, 2 की मौत
जिला किन्नौर के पूह उपमंडल के अंतर्गत ठंगी-पिब्बर सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक पिकअप गाड़ी के खड्ड में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अनित राज (चालक) निवासी गांव ठंगी तहसील मूरंग जिला किन्नौर तथा रमेश निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चालक अनित राज शुक्रवार देर शाम पिकअप (नंबर एच.पी. 27 बी 2043) में नेपाली मूल के व्यक्ति रमेश के साथ कुन्नू चारंग से ठंगी की तरफ जा रहा था कि ठंगी स्पैन के पास चालक पिकअप से अचानक नियंत्रण खो बैठा तथा पिकअप सड़क मार्ग से लगभग 500 फुट नीचे शुतिंग खड्ड में जा गिरी जिससे चालक अनित व रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रधानाचार्य को थप्पड़ मारने पर छात्र स्कूल से दो साल के लिए निष्कासित
प्रधानाचार्य को थप्पड़ मारने पर छात्र को दो साल के लिए स्कू ल से निष्कासित कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है। छात्र को एक साल तक किसी भी स्कूल में दाखिला नहीं मिलेगा। ऊना जिले के बहडाला स्कूल में सामने आए मामले पर शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है।

परीक्षा समाप्ति के पश्चात उत्तर पुस्तिकाएं ड्रोपिंग सैंटर में होंगी जमा
एस.ओ.एस. की आठवीं, दसवीं व जमा दो परीक्षाओं का संचालन 4 सितम्बर से करवाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि सभी निजी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक दिन परीक्षा समाप्ति के पश्चात एस.ओ.एस. की सभी कक्षाओं की लिखित उत्तरपुस्तिकाओं को अपने-अपने परीक्षा केंद्र के बताए ड्रोपिंग सैंटर में जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे।

धर्म और राष्ट्र के आधार पर भेदभाव को करना चाहिए कम : दलाईलामा
धर्म और राष्ट्र के आधार पर भेदभाव को कम करना चाहिए। मैं तिब्बती हूं, मेरा जन्म तिब्बत में हुआ और मैं इस समय एक शरणार्थी हूं, लेकिन यह बात मैंने कभी खुद पर हावी नहीं होने दी। शनिवार को स्वीडन के सांसद मार्गरेटा एलिजाबेथ सीडरफेल्ट के नेतृत्व में तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मिला। दलाईलामा ने प्रतिनिधिमंडल को इंसानियत में एकता पर उपदेश किए। उन्होंने कहा कि वह जब भी लोगों से मिलते हैं तो उन्हें लगता है कि हम सभी भाई बहन हैं।

आपदा में पात्र की कम व अपात्र की अधिक मदद करके पाप कर रही सरकार : जयराम
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार आपदा में अनेक जगहों पर पात्र लोगों की कम व अपात्र की अधिक मदद करके पाप कर रही है। उन्होंने कहा कि जिंदगी भर इस पाप की तृप्ति नहीं हो सकती। जयराम ठाकुर यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 9 माह का समय बीत जाने पर भी संस्थान बंद करने का सिलसिला थमा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी पर राजनीति हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News