हिमाचल सरकार लेगी 500 करोड़ का कर्ज, चंडीगढ़ में HRTC की 4 बसें बाऊंड, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 11:40 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में बरसात के कारण आई प्राकृतिक आपदा के बीच सरकार 500 करोड़ रुपए कर्ज लेने जा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि राज्य में निर्माण कार्य के लिए मानक तय होंगे। हिमाचल में सामने आए बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत कार्रवाई अमल में लाते हुए ईडी ने 4 गिरफ्तारियां की हैं। राज्य सरकार ने 6 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि 4 अन्य को अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। एचआरटीसी की 4 बसों को चंडीगढ़ में बाऊंड कर दिया है, जो मंडी, बिलासपुर व बैजनाथ डिपो की हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के कार्यक्षेत्र में कटौती करने के मुख्यमंत्री के फैसले को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र में पुलिस ने चरस व अफीम की खेप के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आपदा के इस दौर में एचआरटीसी को डीजल में प्रति लीटर 1.50 रुपए छूट मिलती रहेगी। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन 41 घंटे के बाद सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया। सोलन पुलिस ने हिमाचल में चिट्टा तस्करी करने के 2 मामलों में दिल्ली व पंजाब से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
आपदा के बीच 500 करोड़ का कर्ज लेगी हिमाचल सरकार
हिमाचल प्रदेश में बरसात के कारण आई प्राकृतिक आपदा के बीच सरकार 500 करोड़ रुपए कर्ज लेने जा रही है। इसके लिए 5 सितम्बर को नीलामी प्रक्रिया होगी तथा 6 सितम्बर को सरकार के खाते में यह राशि जमा हो जाएगी। यह कर्ज 15 वर्ष की अवधि तक लिया जा रहा है, जिसे 6 सितम्बर, 2038 को वापस लौटाना होगा।
हिमाचल में निर्माण कार्य के लिए तय होंगे मानक
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि राज्य में निर्माण कार्य के लिए मानक तय होंगे। इसके तहत यह अध्ययन किया जाएगा कि किस जमीन पर कैसी इंजीनियरिंग ठीक रहेगी। इसमें इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कच्ची और पक्की जमीन पर कितनी मंजिलों का निर्माण किया जाएगा, साथ ही कौन-सी जगह निर्माण कार्य के लिए उपयुक्त नहीं है।
बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने की 4 गिरफ्तारियां
हिमाचल में सामने आए बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत कार्रवाई अमल में लाते हुए ईडी ने 4 गिरफ्तारियां की हैं। इनमें एएसएएमएस एजुकेशन ग्रुप के पार्टनर राजदीप जोसन और कृष्ण कुमार के साथ केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन पंडोगा के उपाध्यक्ष हितेश गांधी और उच्च शिक्षा निदेशालय के तत्कालीन अधिकारी अरविंद राजटा शामिल हैं।
सरकार ने किया 6 HAS अधिकारियों का तबादला, 4 को सौंपा अतिरिक्त दायित्व
राज्य सरकार ने 6 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि 4 अन्य को अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। इसके तहत मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव का दायित्व देख रहे राजीव कुमार को निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। सरकार की तरफ से तबदील किए गए 6 एचएएस अधिकारियों में एमडी जोगिंद्रा सैंट्रल को-ऑप्रेटिव बैंक लिमिटेड सोलन लायक राम वर्मा को एडीएम कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डीआरडीए नाहन...
चंडीगढ़ में HRTC की 4 बसें बाऊंड, जेसीसी ने सीटीयू प्रशासन को दी ये चेतावनी
एचआरटीसी की 4 बसों को चंडीगढ़ में बाऊंड कर दिया है, जो मंडी, बिलासपुर व बैजनाथ डिपो की हैं। इसके अलावा बस रूट पर जाने वाले चालक-परिचालकों को परेशान किया जा रहा है और चंडीगढ़ एयरपोर्ट से धर्मशाला जाने वाले चालकों से सीटीयू प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा हाथापाई की जा रही है।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय से सौतेला व्यवहार कर रही प्रदेश सरकार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के कार्यक्षेत्र में कटौती करने के मुख्यमंत्री के फैसले को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वीरवार को शिमला से जारी बयान में उन्होंने कहा कि सरकार अपने आप तो नया विश्वविद्यालय खोल नहीं सकती है, इसलिए पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए विश्वविद्यालय को बंद करने की साजिश कर रही है।
सरकाघाट में 3.406 किलोग्राम चरस व 104 ग्राम अफीम बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र में पुलिस ने चरस व अफीम की खेप के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 20 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि पुलिस थाना सरकाघाट की टीम ने पपलोग में चैकिंग के दौरान एक वाहन में सवार 2 आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 406 ग्राम चरस और 104 ग्राम अफीम बरामद की है।
HRTC को डीजल में मिलेगी प्रति लीटर 1.50 रुपए की छूट
आपदा के इस दौर में एचआरटीसी को डीजल में प्रति लीटर 1.50 रुपए छूट मिलती रहेगी। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के इस फैसले से एचआरटीसी को प्रति माह करीब 1 करोड़ रुपए की बचत होगी। वहीं सालाना 10 से 15 करोड़ रुपए की बचत होने का अनुमान है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने पहले एचआरटीसी को डीजल पर मिलने वाली छूट को बंद करने का फैसला लिया था।
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर 41 घंटे बाद दौड़े वाहन
आखिर 41 घंटे के बाद सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बहाल हो गया। मंगलवार रात लगभग साढ़े 10 बजे से झलोगी टनल के पास भूस्खलन होने से फोरलेन बंद हो गया था, जिसे अब बहाल कर दिया गया। फोरलेन झलोगी टनल के पास बंद होने से झलोगी टनल से कुल्लू की तरफ हजारों मालवाहक वाहन जो फल-सब्जियां लेकर बाहरी राज्यों के लिए जा रहे थे।
सोलन पुलिस ने दिल्ली व पंजाब से दबोचे 2 चिट्टा सप्लायर
सोलन पुलिस ने हिमाचल में चिट्टा तस्करी करने के 2 मामलों में दिल्ली व पंजाब से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले पुलिस ने एक नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोलन लाया जा रहा है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि शहर पुलिस चौकी की टीम ने कुछ दिनों पहले एक आरोपी शिवम निवासी बसाल को 5.42 ग्राम हैरोइन के साथ दबोचा था।