हिमाचल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 07:06 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में वीरवार को पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश में मिली जीत को लेकर बयान दिया है, साथ ही स्पष्ट कर दिया कि कब जनता को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री मिलेगा। हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर समेत कुल 11 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर थी, जिनमें से 8 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव नतीजे आने के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने राज्य में कांग्रेस की जीत को एक भावनात्मक क्षण बताया है। 55 साल से सुलह में हर पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन का रिवाज भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह परमार ने महिला मोर्चा के दम पर बदल दिया है। कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 16 मील के पास सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला, AAP का नहीं खुला खाता
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में वीरवार को पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया और इस तरह राज्य में हर पांच साल पर सत्ता बदलने का रिवाज कायम रहा। चुनाव नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। फाइनल नतीजा आने के बाद अब कांग्रेस जश्न में डूबी है, साथ ही जल्द मुख्यमंत्री चुनने के लिए विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, विधानसभा तत्काल प्रभाव से भंग
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मुख्यमंत्री दोपहर 3.15 बजे राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

हिमाचल में क्यों आई Congress की सरकार? राजीव शुक्ला ने बताई 3 वजहें
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर ली है। बीजेपी अपनी सरकार रिपीट होने का दावा करते हुए रिवाज बदलने की बात करती रही, लेकिन जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए रिवाज को जारी रखा। वहीं अब कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश में मिली जीत को लेकर बयान दिया है, साथ ही स्पष्ट कर दिया कि कब जनता को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री मिलेगा।

जीत के बाद प्रतिभा सिंह का बयान आया सामने, बोलीं-'यह मेरे लिए भावनात्मक क्षण है'
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह का बयान सामने आ चुका है। उन्होंने गुरुवार को कहा राज्य में कांग्रेस की जीत एक "भावनात्मक क्षण" है। एएनआई से बात करते हुए प्रतिभा, "यह मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक क्षण है क्योंकि मैं लोगों से उसी तरह का समर्थन देख सकती हूं जैसा दिवंगत वीरभद्र सिंह के लिए था।" उन्होंने कहा, "चंडीगढ़ विधायकों के लिए आसानी से मिलने वाली जगह है और हम खरीद-फरोख्त को लेकर चिंतित नहीं हैं।"

चारों खाने चित हुई BJP, 11 में से 8 मंत्रियों को मिली करारी हार
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर राज बदला है, जबकि रिवाज कायम रहा। हालांकि जयराम ठाकुर ने कई माैकों पर जताया कि बीजेपी रिवाज साै प्रतिशत बदलेगी, लेकिन कांग्रेस ने कुछ अहम मुद्दों के साथ मैदान पर उतरते हुए रिवाज कायम रखने में सफलता हासिल की। जयराम ठाकुर समेत कुल 11 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर थी, लेकिन वह चित होते नजर आए परंतु जनता ने उनके 8 मंत्रियों को दरकिनार करते हुए कांग्रेस को अपनाने का इरादा साफ रखा।

ऊना से सतपाल सत्ती व हरोली से मुकेश अग्निहोत्री जीते, कुटलैहड़ से वीरेन्द्र कंवर हारे
ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सतपाल सत्ती ने कांग्रेस पाटी के उम्मीदवार सतपाल सिंह रायजादा को 1736 मतों से हराया। इसके अलावा बीएसपी के उम्मीदवार रमेश चंद को 341 मत मिले। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार देवेन्द्र कुमार विजयी रहे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार वीरेन्द्र कंवर को 7579 मतों से हराया। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार मनकोटिया को 596 मिले। चिंतपूर्णी विस से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुदर्शन सिंह बबलू ने भाजपा के बलबीर सिंह को 4854 मतों से हराया। 

ये रहे BJP की हार के 3 मुख्य कारण, कांग्रेस ने माैके पर लगाया चाैका
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में एक बार फिर राज बदलता हुआ दिखा। कांग्रेस यहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है तो वहीं जयराम ठाकुर के 8 मंत्री ही अपनी सीट गंवाते दिखे। बीजेपी ने जिस तरह से माहाैल तैयार किया था और स्टार प्रचारकों को बुला-बुलाकर हर क्षेत्र में कठ तैयार किया वो भी काम नहीं आ सका। अंत में जनता ने रिवाज नहीं बदलने का फैसला लिया। 

फतेहपुर में भवानी पठानिया की जीत से बना बड़ा रिकाॅर्ड, नहीं चला राकेश का जादू
ह‍िमाचल प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा सीट पर जो आंकलन पहले से लगाया जा रहा था, ठीक वैसा ही नतीजा देखने को मिला। यहां की सीट पर एक बार फिर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस के प्रत्याशी भवानी पठानिया का बीजेपी के प्रत्याशी राकेश पठानिया से मुकाबला हुआ, लेकिन 5वें राउंड के बाद भवानी की जबरदस्त लीड दिखी जो अंत तक कायम रही। 

महिला मोर्चा के दम पर विपिन परमार ने बदला सुलह में 55 साल पुराना रिवाज
55 साल से सुलह में हर पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन का रिवाज भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह परमार ने महिला मोर्चा के दम पर बदल दिया है। 55 साल में पहली बार सुलह में मुख्य मुकाबला भाजपा और आजाद के बीच था। विपिन सिंह परमार ने 36670 मत लेकर जगजीवन पाल को मुकाबले में 7112 मतों से हराया। जगजीवन पाल को 29558 मत पड़े। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी जगदीश सहपिया को 6828 वोट पड़े। इस जीत के बाद विपिन सिंह परमार सुलह विधानसभा क्षेत्र से 4 बार जीतने वाले पहले नेता बन गए हैं। 

सुजानपुर में नोटा ने बिगाड़ा खेल, कैप्टन आखिरी 2 राउंड में उम्मीद के बाद 399 वोटों से हारे
हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले से हॉट सीट बनी सुजानपुर से राजेंद्र राणा 399 वोटों से जीत गए हैं। इससे पहले पहले राउंड से राजेंद्र राणा ने लीड बनानी शुरू कर दी थी। हालांकि कैप्‍टन (र‍िटायर्ड) रंजीत स‍िंह ने 4, 6, 8वें और नौंवें राउंड में उम्मीद भरी लेकिन उन्हें लीड नहीं मिल पाई। 8वें राउंड में दोनों में लीड 500 के करीब थी जो नौवें में पहुंचते पहुंचते 399 पर आ गई। बता दें कि इस बार सुजानपुर सीट के उम्मीदवार की बात करें तो बीजेपी (BJP) ने कैप्‍टन (र‍िटायर्ड) रंजीत स‍िंह (Capt Retd Ranjeet Singh) को मौदान में उतारा है। 

कुल्लू-मनाली NH पर कार-बस की टक्कर में 3 की मौके पर मौत
कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 16 मील के पास वीरवार सुबह एक बस और एक कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार (PB 01C-9334) मनाली से कुल्लू की तरफ जा रही थी, जिसमें 4 लोग सवार थे। वहीं बस  (CH 01GA-9974) जोकि कुल्लू से मनाली जा रही थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News