फिर बदलेगा हिमाचल का मौसम, इन छह जिलों को चेतावनी

punjabkesari.in Friday, May 08, 2020 - 06:41 PM (IST)

शिमला : हिमाचल का मौसम दिन ब दिन अपने रंग बदलता नजर आ रहा है। इस वर्ष कई बार मौसम ने अपने तेवर बदले है। मौसम के बदलने के कारण बारिश और ओलावृष्टि का सामना भी लोगों को करना पड़ा है। एक बार फिर हिमाचल में शनिवार से दोबारा बारिश के आसार जताए गए हैं। दस मई को सूबे के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 12 मई तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान जताया गया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। 

धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8, कांगड़ा में 33.1, बिलासपुर में 33.0, सुंदरनगर में 32.4, चंबा में 30.5, नाहन में 29.6, सोलन में 28.0, धर्मशाला में 25.4 और श्िमला में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 3.0, कल्पा में 5.5, मनाली में 5.8 और श्िमला में 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News