मिसेज इंडिया गटसी गॉडेस के खिताब पर हिमाचल की बेटी ने जमाया कब्जा (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Aug 01, 2018 - 08:55 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश की सुलक्षणा जसवाल ने मिसेज इंडिया गटसी गॉडेस का खिताब अपने नाम किया है। मिसेज इंडिया 2018 प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की सुलक्षणा ने यह उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतियोगिता बीते 26 से 30 जुलाई तक चेन्नई में आयोजित हुई। अपनी इस उपलब्धि को लेकर सुलक्षणा काफी उत्साहित है। शिमला की रहने वाली सुलक्षणा पेशे से सिविल इंजीनियर है और वर्तमान में सोलन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में बतौर जूनियर इंजीनियर कार्यरत है। इसके अलावा सुलक्षणा के पति पेशे से व्यवसायी हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। सुलक्षणा जसवाल का कहना है कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करना चाहती है।


मिसेज रोल मॉडल का खिताब भी किया अपने नाम
इससे पहले बीते जुलाई माह में आयोजित हुई मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश 2018 प्रतियोगिता के मुख्य वर्ग में सुलक्षणा जसवाल प्रथम रनरअप रही थी और इस प्रतियोगिता में उन्होंने मिसेज रोल मॉडल का खिताब भी हासिल किया था। यह प्रतियोगिता कसौली में आयोजित हुई थी। सुलक्षणा ने कहा कि वह अपनी इस उपलब्धि को लेकर काफी खुश है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में परिवार का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि वह शिमला की रहने वाली है और सोलन में जॉब करती है। सुलक्षणा की स्कूली शिक्षा शिमला में ही हुई है और उन्होंने सेेंट थॉमस स्कूल से ही स्कूली शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने राजकीय पॉलीटैक्नीक सुंदरनगर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News