अरुणाचल प्रदेश के बर्फीले तूफान में लापता हुआ हिमाचल का 22 वर्षीय जवान

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 11:24 AM (IST)

बिलासपुर : अरूणाचल प्रदेश में गत दिनों आए बर्फीले तूफान में भारतीय सेना की एक पेट्रोलिंग टीम लापता है। पेट्रोलिंग टीम में कुल 7 सदस्य शामिल थे इनमें से एक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर का निवासी है। जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को यह यूनिट गश्त पर थी, इसी दौरान बर्फीला तूफान आया था और यह सभी तभी से लापता हो गए हैं। जवानों की तलाश के लिए अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि ये जवान 19 जैक राइफल के थे। इन जवानों में जिला बिलासपुर के घुमारवीं सेऊ गांव का 22 वर्षीय अंकेस भारद्वाज भी शामिल है। अंकेस 2019 में सेना में भर्ती हुआ था। अंकेस के पिता ने बताया कि सैन्य अधिकारियों द्वारा इसकी सूचना उनको दी गई है कि अकेंस भारद्वाज भी इस पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल था और लापता हो गया। वहीं सूचना मिलते ही परिजन परेशान हैं और सारे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। लोग भगवान से इनके सही सलामत होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News