हिमाचल प्रदेश पुलिस को मिला राष्ट्रपति कलर अवार्ड

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 08:25 PM (IST)

प्रैजीडैंट कलर प्राप्त करने वाला देश का 8वां राज्य पुलिस बल
शिमला (राक्टा):
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बुधवार को ऐतिहासिक रिज मैदान में प्रैजीडैंट कलर अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति कलर अवार्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने प्राप्त किया। राज्यपाल ने प्रदेश पुलिस को प्रैजीडैंट कलर मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह भारत का 8वां राज्य पुलिस बल है, जिसे यह गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस को प्रैजीडैंट कलर पुरस्कार मिलना एक विशेष उपलब्धि है, जो यह साबित करता है कि हिमाचल पुलिस निपुणता, अखंडता, मानव अधिकारों की सुरक्षा और अन्य मानकों के साथ मानवता की सेवा में उच्च स्थान रखती है। 

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि : मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश पुलिस को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रैजीडैंशियल अवार्ड प्राप्त होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह किसी भी पुलिस कर्मी के जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हिमाचल प्रदेश पुलिस देश का 8वां पुलिस बल है, जिसे प्रैजीडैंशियल अवार्ड प्राप्त हुआ है।

पुरस्कार नहीं अपितु यह एक जिम्मेदारी भी : कुंडू

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि प्रैजीडैंट कलर केवल एक पुरस्कार नहीं अपितु यह एक जिम्मेदारी भी है, जिसे हिमाचल प्रदेश पुलिस को अब और अधिक ईमानदारी, दक्षता और अनुशासन के साथ निभाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस का प्रत्येक जवान देवभूमि हिमाचल प्रदेश की सुरक्षा और यहां शांति बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने राज्यपाल का प्रैजीडैंट कलर पुरस्कार प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया

इस अवसर पर राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण भी किया। पुलिस बैंड द्वारा होलो स्क्वेयर व बैंड की धुनों की प्रस्तुति और रंगों से अभिषेक मुख्य आकर्षण रहा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर सत्या कौंडल, पुलिस विभाग व सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व पुलिस अधीक्षक गण और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News