जेपी नड्डा की टीम में हिमाचल प्रदेश को नहीं मिली जगह

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 12:04 AM (IST)

शिमला (कुलदीप): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से घोषित केंद्रीय पदाधिकारियों में हिमाचल प्रदेश से किसी भी नेता को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि पूर्व में प्रदेश के संगठन महामंत्री रहे महेंद्र पांडेय को उत्तराखंड राज्य की तरफ से केंद्रीय कार्यालय सचिव बनाया गया है। इस कार्यकारिणी में पहले पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को स्थान दिए जाने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन फिलहाल उन्हें कोई दायित्व नहीं सौंपा गया है, ऐसे में आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर संगठन उनको कोई दायित्व सौंप सकता है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश सरकार में 2 बार मंत्री रहने के अलावा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहे नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश से किसी अन्य नेता को राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व सौंपे जाने की संभावनाएं कम थीं। इसी कारण नड्डा की टीम में अन्य राज्यों से ही पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

नड्डा की नई टीम से 12 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 को राष्ट्रीय महामंत्री, 1 राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), 3 राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, 13 राष्ट्रीय मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सह कोषाध्यक्ष, 1 केंद्रीय कार्यालय सचिव व 1 राष्ट्रीय आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, किसान मोर्चा अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष व अल्यसंख्यक मोर्चा अध्यक्षों की भी ताजपोशी हुई है। इसके अलावा 23 नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। 


         

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News