हिमाचल सरकार ने लाखों पैंशनरों को दिया यह बड़ा तोहफा

punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2017 - 10:01 AM (IST)

शिमला: प्रदेश सरकार ने लगभग एक लाख 25 हजार पैंशनरों को तोहफा दिया है। जुलाई 2016 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पारिवारिक पैंशनरों को डीए दिया जाएगा। इस पर प्रदेश सरकार का करीब 50 करोड़ रुपए सालाना का खर्च आएगा। सरकार ने 2 फीसदी डीए देने के बाद अब पैंशनरों को यह लाभ दे दिया है। इससे राज्य के करीब सवा लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पारिवारिक पैंशनर्ज लाभान्वित होंगे। वित्त विभाग ने इस आशय से शनिवार को अधिसूचना जारी की है। विशेष बात यह है कि बीते दिनों सरकार ने कर्मचारियों के लिए डी.ए. की अधिसूचना जारी की थी और इसी कड़ी में अब पैंशनर्ज को भी यह लाभ दे दिया गया है।


पैंशनर्ज को दिया जाएगा डी.ए. 
अधिसूचना के अनुसार जुलाई 2016 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पारिवारिक पैंशनर्ज को डी.ए. दिया जाएगा। जानकारों की मानें तो इससे प्रदेश सरकार पर करीब 40 से 50 करोड़ रुपए का सालाना भार पड़ेगा। पैंशनर्ज को फरवरी की पैंशन में यह किस्त प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार ने पैंशनर्ज को भी कर्मचारियों की ही तर्ज पर 2 फीसदी डी.ए. दिया है। डी.ए. का अनुपात 125 फीसदी था, जिसे अब बढ़ाकर 127 फीसदी किया गया है। सरकार ने पैंशनर्ज को भी प्री-रिवाइज्ड पैंशन पर ही 2 फीसदी डी.ए. दिया है। मुख्यमंत्री  ने बीते दिसम्बर माह में आयोजित हुई पैंशनर्ज की जे.सी.सी. बैठक में यह घोषणा की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News