हिमाचल कांग्रेस नेताओं ने मध्य प्रदेश में संभाला चुनावी मोर्चा

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2023 - 11:03 PM (IST)

शिमला (राक्टा): प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भी देश के 5 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश से कई कांग्रेस नेता व पदाधिकारी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम व तेलंगाना रवाना हुए हैं। आगामी दिनों में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कुछ मंत्री भी विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे। रविवार को हिमाचल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पार्टी प्रत्याशियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के प्रभारी नियुक्त किए गए संजय दत्त द्वारा ली गई एक बैठक में भी उन्होंने भाग लिया। अनुराग शर्मा को कांग्रेस हाईकमान ने खरगोन जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्रों का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।   

आरएस ठाकुर को सौंपा अहम जिम्मा
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश सेवादल में नियुक्तियों का दौर जारी है। इस कड़ी में आरएस ठाकुर को प्रदेश सेवादल का प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक्स मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News