Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू ने मोनाल पक्षी को लिया गोद, कहा-वन्य जीवों का संरक्षण करना हमारा दायित्व

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 04:59 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वन विभाग की ओर से गेयटी थियेटर में आयोजित वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि मैंने आज खुद मोनाल पक्षी को गोद लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये जीव हमारी पारिस्थितिकी का अभिन्न हिस्सा हैं और इनके बिना हमारी प्रकृति अधूरी है। यह कदम वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे वन्य जीवन के संरक्षण में योगदान दें और इस दिशा में जागरूकता फैलाने का काम करें।

मुख्यमंत्री का यह प्रयास न केवल वन्य जीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने में भी मदद करेगा। बता दें कि बीते दिनों मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वन्य जीव प्रभाग की ओर से चलाए जा रहे एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत राज्य पक्षी जुजुराना को एक साल के लिए गोद लिया है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News