भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल : जयराम (Video)

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2019 - 03:16 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): मुख्यमंत्री जयराम ठाकु ने अपने सुंदरनगर दौरे के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि अपने डेढ़ साल के कार्यालय में हिमाचल की भाजपा शासित सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो गया है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश को देश में पहला स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार को लेकर सख्त रवैया अपनाने की नीयत जगजाहिर हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिमाचल में हुआ टोपी की राजनीति का अंत

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से पहली बार हिमाचल एक हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में टोपी की राजनीति का अंत हुआ है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में अप्पर व लोअर क्षेत्र की राजनीति को छोड़ सबका बराबर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक जितनी भी घोषणाएं की हैं वे पूरी भी होनी शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले घोषणाएं तो होती थीं लेकिन कार्य शुरू होने में 2-3 वर्षों का समय लग जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का ध्येय सबको साथ जोड़ कर सबका विकास करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News