Himachal : रास्ता रोककर महिला से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी...मामला दर्ज
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 02:22 PM (IST)
Bilaspur News : बिलासपुर जिला के तहत शाहतलाई पुलिस थाना तलाई में एक महिला की शिकायत पर रास्ता रोककर मारपीट करने, गाली-गलौच करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, खुशबू पत्नी रोहन निवासी गांव सन्दोली, डाकघर माकड़ी, तहसील सदर, जिला बिलासपुर ने पुलिस थाना तलाई में शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी विशाल पुत्र ठंडू राम निवासी गांव मलारी ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौच की तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। एस.पी. बिलासपुर अभिषेक धीमान ने पुलिस ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

