शिमला में भारी ओलावृष्टि, सड़कों पर बिछी सफेद चादर (Video)

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 05:31 PM (IST)

शिमला (योगराज): राजधानी शिमला में शुक्रवार दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि हुई है जिससे चारों तरफ का नजारा ही बदल गया। ओले गिरने से रिज मैदान पूरी तरह से सफेद हो गया। सुबह जहां राजधानी शिमला में धूप खिली वहीं दोपहर बाद ओलावृष्टि के चलते चांदी सी चमकने लगी।
PunjabKesari

ओलावृष्टि से पूरा शहर शीतलहर की चपेट में आ गया। दूसरी तरफ किसानों को ओलावृष्टि से काफी नुकसान भी हुआ। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में सेब के पौधे को भी हल्का नुकसान होने की खबर है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News