ऊना में तूफान व बारिश के साथ ओलावृष्टि, कहीं टूटे बिजली के खंभे तो कहीं उखड़े पेड़

punjabkesari.in Friday, May 10, 2024 - 07:06 PM (IST)

ऊना (मनोहर): जिला ऊना में शुक्रवार को एक तरफ जहां तूफान चला तो वहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। तूफान के चलते कहीं बिजली के खंभे टूट गए तो कहीं पर पेड़ उखड़ गए। हालात ये हो गए थे कि सायं 5 बजे ही दिन में अंधेरा छा गया। बारिश के कारण ऊना पानी-पानी हो गया। बारिश, ओलावृष्टि व तूफान चलने से हालात इतने खराब हुए कि सड़कों पर 50 मीटर की दूरी पर भी कुछ नहीं दिख रहा था। इससे सड़कों पर चल रहे वाहनों के पहिए थम गए।

जिला ऊना में मई माह में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया था और प्रचंड धूप के कारण हालात खराब थे। शुक्रवार को दिन में भी गर्मी ने खूब पसीने निकाले। मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा के मुताबिक शुक्रवार को ऊना का अधिकतम तापमान 38.2 तो न्यूनतम 21.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। वीरवार रात्रि इन गर्मियों में सबसे गर्म रही है। आज हुई बारिश से अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सैल्सियस की कमी आई है तो न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं कृषि उपनिदेशक ऊना कुलभूषण धीमान ने कहा कि जिला ऊना में 80 प्रतिशत किसानों द्वारा गेहूं की कटाई की जा चुकी है। इस समय कुछ किसान ही रहते हैं जो गेहूं की कटाई कर रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News