कुल्लू पहुंची क्रिप्टो करंसी स्कैम की आंच, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2023 - 10:50 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): क्रिप्टो करंसी स्कैम की आंच कुल्लू तक पहुंच गई है। कुल्लू में इसके शिकार हुए एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पिपलागे गांव के नरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत की है। इसने पुलिस को बताया कि 2014 में इसकी मुलाकात मंडी जिले के गरलोग पधर इलाके के जितेंद्र से हुई जोकि कुल्लू में एक प्रैक्टिस स्कूल चलाता है तथा अन्य कम्प्यूटर संस्थानों को भी एफिलिएशन देता है। 16 फरवरी, 2022 को जितेंद्र इसके संस्थान में आया और क्रिप्टो व फोरेक्स के नाम पर झांसा देकर इससे 2.5 लाख रुपए चैक से लिए। इस बीच में जितेंद्र ने इसे लाभ भी दिया।
29 अक्तूबर, 2022 को आरोपी ने इससे आरटीजीएस से 4 लाख रुपए लिए जिसके बाद आरोपी द्वारा इसे दिया गया चैक बाऊंस हो गया। जब आरोपी से पैसे मांगे तो आरोपी ने पैसे डूबने की बात कही। आरोपी ने कहा कि पैसे तभी वापस मिलेंगे जब उसे 5 लाख रुपए और देंगे। आरोपी ने इससे कुल 10.90 लाख रुपए हड़प लिए। अब पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एसपी साक्षी वर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here