Kangra: पौंग झील में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान का इंतजार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 07:06 PM (IST)

हरिपुर (गगन): पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की हालत खराब होने के कारण महिला की उम्र का स्पष्ट अनुमान नहीं लग पाया है, हालांकि उसकी उम्र करीब 40 वर्ष होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर हरिपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर जांच की। प्रारंभिक जांच में शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या अन्य सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने शव को देहरा स्थित शवगृह में रखवा दिया है।

शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा और इसकी सूचना जिले के सभी संबंधित थानों को दी गई है। पुलिस को आशंका है कि शव ऊपरी क्षेत्र से बहकर यहां तक पहुंचा हो सकता है। मौत के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। एसपी देहरा संदीप धवल ने महिला का शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News