​Hamirpur: JBT के लिए अभ्यर्थी 16 मार्च से 6 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, अधिसूचना जारी

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 11:16 PM (IST)

हमीरपुर (अजय): जेबीटी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हमीरपुर स्थित प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जे.बी.टी. के 600 पदों पर जॉब ट्रेनी आधार पर भर्ती निकाली है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक इच्छुक अभ्यर्थी 16 मार्च से 6 अप्रैल तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। तय अवधि के उपरांत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन पदों के लिए 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जमा 2 पास व जे.बी.टी. या डी.एल.एड. का कोर्स या डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी टैट पास होना चाहिए। आवेदन फीस 800 रुपए निर्धारित है। त्रुटि होने पर सुधार करने के लिए 100 रुपए अतिरिक्त फीस देनी होगी।

श्रेणियों के आधार पर यह रहेंगे पद
पदों में सामान्य के 224, ई.डब्ल्यू.एस. के 73, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के 8, ओबीसी (यूआर) के 95, ओबीसी (बीपीएल) के 22, ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के 2, एससी (यूआर) के 118, एससी (बीपीएल) के 22, एससी (डब्ल्यूएफएफ) के 3, एसटी (यूआर) के 25, एसटी (बीपीएल) के 8 पद शामिल हैं। यह जानकारी चयन आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News