Hamirpur: जूनियर वुशू प्रतियाेगिता में मंडी बना ओवरऑल चैंपियन

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 06:02 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में 2 दिवसीय 23वीं हिमाचल प्रदेश जूनियर बालक एवं बालिका राज्य वुशू चैंपियनशिप संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में विद्यालय निदेशक इंजीनियर पंकज लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि विद्यालय प्रधानाचार्या इंजीनियर नैना लखनपाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पंकज लखनपाल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान लोकगायक ए.सी. भारद्वाज ने अपनी मधुर एवं सुरमयी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और प्रतियोगिता में सांस्कृतिक रंग भरते हुए पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। इस प्रतियोगिता में मंडी जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि हमीरपुर जिला उपविजेता व बिलासपुर जिला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस समारोह में हिमाचल प्रदेश वुशू एसोसिएशन के महासचिव एवं वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष पीएन आजाद, मंडी जिला वुशू एसोसिएशन के महासचिव खेम सिंह, अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, हमीरपुर जिला वुशू एसोसिएशन के महासचिव डा. वीरेंद्र, कांगड़ा जिला वुशू एसोसिएशन के महासचिव पवन नाग, कुल्लू जिला वुशू एसोसिएशन के महासचिव लुदर चंद, हमीरपुर जिला वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष नंद लाल, सिरमौर जिला वुशू एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप तथा शिमला जिला वुशू एसोसिएशन के महासचिव परमिंदर सहित अनेक गण्यमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News