गायनी रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा को मिला वंडर डॉक्टर अवार्ड, मुंबई में हुए समानित

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 05:17 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : हिमाचल प्रदेश के मशहूर गायनी रोग विशेषज्ञ और सुंदरनगर सिविल अस्पताल में बतौर गायनी विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे डॉ. आलोक शर्मा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक समारोह में डॉ. आलोक को फॉग्सी यानी फेडरेशन ऑफ ऑबस्ट्रीक गायनीकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से नॉर्थ इंडिया में वंडर डॉक्टर अवार्ड से नवाजा गया है। इन्हें यह पुरस्कार उत्तरी भारत में महिला रोग को लेकर सोसाइटी की अध्यक्ष नंदिता द्वारा जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रदान किया गया है।
PunjabKesari

 डॉ. अलोक ने कहा कि प्रदेश में सर्विक्स कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह है कि प्रदेश में लगभग सभी अस्पतालों में महिला सरविक्स कैंसर का टेस्ट शुरू करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे महिला को सरविक्स कैंसर है या नहीं के बारे में पता चलता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कैंसर के लक्षण के बारे में जागरूक करना चाहिए ।डॉ.आलोक ने कहा कि उन्होंने पूरी कोशिश की है कि विभिन्न जागरूक कार्यक्रम के माध्यम से  महिलाएं महिला रोग के बारे में जाने और समय पर अस्पताल आए। 
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गायनी के विशेषज्ञों की काफी कमी है। इसके लिए आवश्यक है कि प्रदेश सरकार डॉक्टरों की सेवाओं 2 वर्षों के लिए हिमाचल में सेवा देने की शर्त रखें। उन्होंने कहा कि अगले महीने वह त्रिचूर जा रहे हैं जहां उन्हें कोच्चि सोसायटी द्वारा एक अन्य अवार्ड से नवाजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद महिला रोग को लेकर अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर भविष्य में भी उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News