कांग्रेस कार्यकारिणी भंग होने पर गोविंद ने राठौर पर ली चुटकी, जानिए क्या मिला जवाब

punjabkesari.in Saturday, Nov 23, 2019 - 06:42 PM (IST)

शिमला (योगराज): भाजपा नेता और सरकार में मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी भंग होने पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में अब अकेले कुलदीप सिंह राठौर रह गए हैं इसलिए वे हताशा और निराशा में सरकार के खिलाफ उलटे-सीधे बयान दे रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2 साल के कार्यकाल में इतने विकास कार्य किए हैं, जिसकी कांग्रेस के लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस द्वारा सरकार ने 2 साल में जश्न के लायक कुछ किया ही नहीं, यह कहना सरासर गलत है। प्रदेश सरकार ने धर्मशाला में मैगा इन्वैस्टर मीट आयोजित कर साढ़े 93 हजार करोड़ रुपए के एमओयू साइन किए हैं। कांग्रेस सरकार ने भी अपने समय में इस तरह के प्रयास किए थे, जिसमें वे सफल नहीं हुई थी। जयराम सरकार ने सफल इन्वैस्टर मीट आयोजित की है, जिससे प्रदेश के लोग भाजपा सरकार की सराहना कर रहे हैं।
PunjabKesari, Minister Govind Thakur Image

जश्न से पहले सरकार की असफलताओं को उजागर करेगी कांग्रेस : राठौर

वहीं कांग्रेस ने भाजपा सरकार के जश्न से पहले सरकार की 2 साल असफलताओं को लोगों के सामने उजागर करने का प्लान बनाया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सरकार 2 साल के कार्यकाल में हर मोर्चे पर असफल हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस  अध्यक्ष अकेले नहीं हैं, उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश में लाखों कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस वक्त गुटबाजी में बंट गई है। पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री रहे रविंद्र रवि को पत्र बम को लेकर सरकार परेशान करने का काम कर रही है जबकि सरकार को पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच करनी चाहिए थी। सरकार जांच करने में क्यों दर रही है।
PunjabKesari, Kuldeep Singh Rathore Image

बयानबाजी छोड़ एकजुट होकर काम करने की जरूरत

वहीं उन्होंने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा कांग्रेस कार्यकारिणी भंग होने पर उनके खिलाफ की गई बयानबाजी को लेकर कहा है कि इस तरह के बयान देने से संगठन कमजोर होता है। कांग्रेस नेताओं को ऐसे बयान देने की बजाय इस वक्त पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News