राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने नौणी विश्वविद्यालय में 1.16 करोड़ रुपए से बने छात्रावास का किया लोकार्पण
punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2023 - 09:32 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): नौणी विश्वविद्यालय में आयोजित 12वें दीक्षांत समारोह के बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 1.16 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कौशल विकास छात्रावास और 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित विवेकानंद योगा और मैडीटेशन सैंटर का लोकार्पण किया। विश्वविद्यालय के कुलपति राजेश्वर चंदेल ने विश्वविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों और अन्य गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने प्राकृतिक खेती और विकास में अनुसंधान के लिए 4 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अगले शैक्षणिक सत्र से प्राकृतिक खेती में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम आरम्भ किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालय में अनुसंधान कार्य को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए 2.50 करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं और यह राशि 41 परियोजनाओं के माध्यम से विभिन्न विभागों को आवंटित की जाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here