मछली के शौकिनों के लिए अच्छी खबर, गोबिंद सागर झील ने व्यापारियों को किया मालामाल(Video)

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 02:36 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): मछली के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल भारी बारिश के बाद लबालब गोबिंद सागर झील सबकी चांदी करने वाली है। मतस्य विभाग का भी मानना है कि गोबिंद झील भाखड़ा बांध के जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज होगी। जाहिर सी बात है कि उत्पादन ज्यादा और आसानी से होगा तो रेट भी सस्ते होंगे। ऐसे में मछली के शौकीन लंबे वक्त तक मछली का स्वाद चख सकेंगे। झील की मछली मात्र हिमाचल में ही नहीं बल्कि बाहर भी मशहूर हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर समेत वेस्ट बंगाल तक इसकी सप्लाई होती है। 
PunjabKesari

गोबिंद सागर झील भाखड़ा डैम में कतला, महाशेर, सिल्वर, सिंघाड़ा, गोल्डन मछलियों समेत कई तरह की प्रजातियां हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से झील का जलस्तर काफी कम था। जिस कारण मछली उत्पादन में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मत्स्य विभाग के मुताबिक जलस्तर बढ़ने से इस बार मछली का प्रजजन काफी मात्रा में हुआ है और आने वाले वक्त में गोबिंद झील भाखड़ा डैम में मछली उत्पादन बहुत ज्यादा बढ़ने के आसार है जिससे मछुआरे खुश हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News