बिना बताए घर से निकला व्य​क्ति, रेणुका झील से श.व बरामद

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2024 - 07:57 PM (IST)

श्री रेणुका जी (नरेंद्र): श्री रेणुका जी झील में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति ने खुद छलांग लगाकर आत्महत्या की या फिर वह नहाने के इरादे से झील में उतरा था, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। आर्मी के जवानों की मदद से झील से व्यक्ति का शव निकाला गया। मृतक की पहचान विश्वदेव (52) पुत्र शेर सिंह निवासी गांव सिरत, तहसील पच्छाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक विश्वदेव गत मंगलवार को बिना बताए घर से चला गया था। इसी बीच बुधवार को रेणुका जी झील के परिक्रमा मार्ग के गेट नम्बर एक के पास झील किनारे विश्वदेव के कपड़े और मोबाइल देखा गया। झील में सर्च ऑप्रेशन शुरू किया गया, जिसके लिए नाहन से आर्मी जवानों की मदद ली गई। शाम करीब सवा 5 बजे झील से विश्वदेव का शव बरामद हुआ। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि आर्मी जवानों की मदद से झील से शव को निकाल लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News