लाहौल-स्पीति में साफ मौसम में गिरा ग्लेशियर, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 24, 2021 - 09:39 PM (IST)

मनाली (सोनू): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सर्दियों में ग्लेशियरों के टूटकर गिरने की घटना आम है लेकिन सैलानियों के लिए ऐसी घटनाओं का नजारा किसी अजूबे से कम नहीं। ऐसा ही वाकया लाहौल के चंद्रा घाटी में पेश आया है। यहां खंगसर के सामने पहाड़ी में ग्लेशियर टूट गया। बुधवार को सोशल मीडिया पर ग्लेशियर के टूटने का वीडियो जहां जमकर वायरल हुआ, वहीं इस अद्भुत नजारे को देख लोग भी हैरान थे। साफ मौसम में ग्लेशियर का गिरना किसी अजूबा से कम नहीं था। हालांकि लाहौल-स्पीति प्रशासन ने घटना की पुष्टि नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ग्लेशियर के टूटने का वीडियो लोगों को जरूर हैरान कर रहा है।

यहां देखें वीडियो...

 
लाहुल के खंगसर में ग्लेशियर का हिस्सा खिसका

लाहुल के खंगसर में ग्लेशियर का हिस्सा खिसका

Posted by Punjab Kesari / Himachal on Wednesday, November 24, 2021

घाटी के स्थानीय लोगों का कहना है की बुधवार को जिस समय चंद्र घाटी में ग्लेशियर के टूटने की घटना पेश आई, उस समय उस क्षेत्र के समीप कुछ पर्यटक भी घूम रहे थे जोकि इस अद्भुत नजारे को देख हैरान हो गए और लोगों ने इसे तुरंत अपने कैमरे में कैद कर डाला। उधर लाहौल-स्पीति के डीसी नीरज कुमार का कहना है कि प्रशासन को चन्द्रा घाटी में ग्लेशियर के टूटने की किसी भी तरह की जानकारी नहीं है। हो सकता है सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पुराना हो लेकिन प्रशासन इसकी जांच जरूर करवाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News