भारत के कई राज्यों में बढ़ी Sirmaur के लहसुन की Demand, उत्पादकों के खिले चेहरे(Video)

punjabkesari.in Friday, May 31, 2019 - 02:07 PM (IST)

 नाहन(सतीश): सिरमौर जिले का गीत पार इलाका लहसुन उत्पादन के लिए जाना जाता है यहां अच्छे किस्म का लहसुन उत्पादित होता है लिहाजा इसकी डिमांड देश के विभिन्न हिस्सों में रहती है। इन दिनों यहां का लहसुन उत्तरी भारत के कई राज्यों में सप्लाई हो रहा है लहसुन उत्पादकों का कहना है कि इस बार उन्हें पिछले कई वर्षों के मुकाबले 3 से 4 गुना अच्छे दाम मिल रहे हैं किसानों की माने तो यहां का लहसुन केरला तमिलनाडु जैसे कई राज्यों में सप्लाई हो रहा है।
PunjabKesari

गत वर्ष की अगर बात करें तो किसानों को 30 से लेकर 40 प्रति किलो तक लहसुन के दाम मिले थे मगर इस बार किसानों को 40 से लेकर110 तक प्रति किलो लहसुन के दाम मिल रहे हैं हालांकि किसानों का यह जरूर कहना है कि इस बार उत्पादन में कुछ कमी जरूर आई है। किसानों ने माना कि निश्चित तौर पर अच्छे दाम मिलने से उनकी आर्थिकी पर असर पड़ेगा क्योंकि लहसुन उनकी आर्थिकी का मुख्य साधन है। निश्चित तौर पर लहसुन के अच्छे दाम मिल ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि पिछले दो-तीन वर्षों में किसान यहां मौसम की मार झेल रहे थे।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Related News