विदेश से आए पार्सल के नाम पर ठगी, शातिरों ने महिला को लगाया साढ़े 9 लाख रुपए का चूना

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 09:47 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के तहत आते एक गांव की महिला ने उसके साथ साढ़े 9 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उसे एक फोन कॉल आई थी, जिसमें कहा गया कि दिल्ली एयरपोर्ट से बात कर रहे हैं और उसका विदेश से पार्सल आया है और इसे लेने के लिए आपको पैसे देने पड़ेंगे। इस पर 30 सितम्बर को उसने अपने खाते से उन्हें 125000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद कहा कि कुछ और डॉक्यूमैंट्स के लिए आपको पैसे अदा करने पड़ेंगे अन्यथा आपके खिलाफ लीगल एक्शन होगा। उन्होंने उसे और उसके पति को जेल भेजने का डर दिखाया। उसके बाद महिला 1 अक्तूबर को 2 बैंक खातों से 480000, 6 अक्तूबर को 21000 व 229000 तथा 3 अक्तूबर को 1 लाख रुपए ट्रांसफर किए। महिला के अनुसार वह अभी और पैसे की मांग कर रहे हैं। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News