18.20 लाख रुपए की ठगी मामले में पंजाब से एक गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2023 - 08:23 PM (IST)

नगरोटा बगवां (स्वामी): पुलिस थाना क्षेत्र नगरोटा बगवां के अंतर्गत गांव पठियार के एक व्यक्ति से जालसाजी कर 18 लाख 20 हजार रुपए ऐंठने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति गुरपाल सिंह को पंजाब के जलालपुर तहसील अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

थाना प्रभारी नगरोटा बगवां रमेश ठाकुर ने बताया कि पठियार गांव के व्यक्ति ने 13 सितम्बर, 2022 को मामला दर्ज करवाया था कि उक्त आरोपी एवं उसके साथियों ने उसे यह राशि एक कंपनी प्रिजिम एफ एम्ज में जमा करवाने को कहा था, जिसमें ब्याज दर ज्यादा मिलेगी। पीड़ित व्यक्ति को जब जमा किए गए पैसों का कोई ब्याज नहीं मिला तो कंपनी संचालकों से जानकारी लेनी चाही लेकिन उक्त व्यक्तियों के फोन बंद पाए गए।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने गिरोह के एक व्यक्ति को पंजाब से पकड़ लिया है तथा आरोपी के अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News