Solan: मखनुमाजरा गोलीकांड मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 10:11 PM (IST)

बद्दी (ठाकुर): बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुए गोलीकांड के संबंध में पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद से ही बद्दी पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। इस मामले में इससे पूर्व 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें आज संबंधित माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को 17 मार्च तक न्यायिक हिरासत पर भेजने के आदेश पारित किए गए हैं। जांच के दौरान एक अन्य व्यक्ति द्वारा उक्त गोलीकांड की जिम्मेदारी लेने संबंधी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई थी।

इस आधार पर पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति की पहचान सतीश चंदेल पुत्र स्वर्गीय प्रभु दयाल, निवासी गांव माजरा मेहताब, डाकघर व तहसील कालका, जिला पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है, जिसे वीरवार को बद्दी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सतीश चंदेल को आज शुक्रवार को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा तथा आरोपी से मामले में आगामी पूछताछ अमल में लाई जाएगी। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बद्दी पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News