टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे शिमला

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 09:27 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को शिमला पहुंच गए हैं। सूचना के अनुसार धोनी शिमला के उपनगर विकास नगर में ठहरे हैं। धोनी के शिमला पहुंचने पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा मुहैया करवाई है। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी पहले भी शिमला आ चुके हैं। वर्ष 2018 में एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए वह शिमला आए थे। इस विज्ञापन की शूटिंग माल रोड सहित रिज मैदान पर हुई थी। उस समय उन्होंने अपने परिवार के साथ शिमला की हसीन वादियों के बीच घूमने का लुत्फ भी उठाया था। इसके अलावा शिमला की सड़कों पर बाइक चलाने का आनंद भी लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News