Exclusive: टोपी विवाद पर विक्रमादित्य का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2017 - 05:56 PM (IST)

शिमला (विकास)- टोपी विवाद पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने बड़ा बयान दिया है। पंजाब केसरी टीवी से विशेष बातचीत में युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मुख्यमंत्री ने किस मंशा के चलते लाल टोपी पहनने से मना किया मगर वो पहले भी कई मौकों पर लाल टोपी पहन चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती। ये काम बीजेपी का है, जो क्षेत्रवाद की राजनीति करती है और लोगों को बांटती है।

 

अनुराग पर भी किया पलटवार
विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सीएम पर सवाल दागने से पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ये पूछें कि उन्होंने मुस्लिम टोपी को पहनने से क्यों इनकार कर दिया था। तब क्या करोड़ों लोगों का अपमान नहीं हुआ था। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्म और जाति की राजनीति नहीं करती। कांग्रेस हमेशा समान विकास कराने में विश्वास रखती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News