अगले वर्ष के अंत तक प्राकृतिक खेती से जुड़ेगी प्रदेश की हर पंचायत : वीरेंद्र कंवर

punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 11:29 AM (IST)

सोलन : डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्विद्यालय नौणी में प्रोग्रेसिव एग्री लीडरशिप समिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, वहीं हिमाचल के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर भी मौजूद रहे, इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री वीरेंद्र कँवर ने कहा कि जिस तरह से आज नौणी विवि में किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है वो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस मेले में किसानों की सफलता की कहानी यहां पर दिखाई गई है वो एक नई सोच आने वाले समय मे किसानों को देगी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब हरियाणा और हिमाचल के किसानों की सफलता की कहानी यहां पर दिखाई गई है। 

हिमाचल प्रदेश हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में बढ़ रहा आगे

उन्होंने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी क्षेत्र है यहां पर अपनी समस्याएं है। हिमाचल प्रदेश एग्रीकल्चर के बजाए हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में आगे बढ़ा है। आज हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में पूरे देश मे हिमाचल का तीसरा स्थान हैं वहीं विश्व स्तर पर 10 स्थान पर हिमाचल है। हिमाचल में क्रॉप डायवर्सन में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। वहीं किसानों की आय कैसे दोगुनी की जाए इसके लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अबतक प्राकृतिक खेती से 1 लाख 53 हजार से ज्यादा किसान जुड़ चुके हैं वहीं 1 लाख बीघा से ज्यादा क्षेत्रफल पर खेती की जा रही है। 

सड़कों पर गोवंश छोड़ने वाले के लिए बनेगा सख्त कानून

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष प्रदेश की हर पंचायत को प्राकृतिक खेती से जोड़ दिया जाएगा। अभी तक प्रदेश की 3516 पंचायत जुड़ चुकी है, वहीं प्राकृतिक खेती प्रदेश की सभी 3615 पंचायत जुड़े इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने सड़क पर छोड़े जा रहे गोवंश को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की सड़कों पर कोई भी व्यक्ति गोवंश न छोड़े इसके लिए सख्त कानून बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार इस बात का पता लगा रही है कि आखिर क्यों सड़को पर गोवंश छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 27 दिसम्बर को प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे हो  रहे है और इस कार्यक्रम में पीएम मोदी एक बार फिर प्रदेश सरकार की पीठ थपथपाने वाले है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News