भाजपा की सरकार जब से सत्ता में आई है, ये सरकार ऋण पर चली हैं : विक्रमादित्य
punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 12:44 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप) : जिला कुल्लू के लगघाटी के खलाड़ा नामक स्थान पर उपचुनावों को लेकर कांग्रेस ने एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें शिमला ग्रामीण क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वही सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, प्रेम लता ठाकुर, गोपालकृष्ण महंत व कांग्रेस के नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहे। वही युवा कांग्रेस मोर्चा ने विक्रमादित्य का जन्मदिन केक काटकर मनाया। कांग्रेस नेताओं ने अपने संम्बोधन से भाजपा सरकार को घेरा, चाहे वो आज महंगाई जो कि चरम सीमा पर है और युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं तो वही कर्मचारी भी हड़ताल पर है, जिस पर डबल इंजन की सरकार कोई फैसला नहीं ले पा रही है। यह सरकार किसान, बागवान विरोधी है। जब यूपीए की सरकार थी उस समय भाजपा के महिला नेत्री ने पूरे देश व प्रदेश के अंदर तांडव मचाया हुआ था आज कहां छुपी हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से यह सरकार ऋण पर चली हुई है। कभी वर्ल्ड बैंक से लोन लिया जाता है, कभी एशियन डेवलपमेंट से लोन लिया जाता है, कभी आरबीआई से लोन लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज 60,000 करोड रुपए का लोन हिमाचल प्रदेश की सरकार पर है और हिमाचल प्रदेश की जनता के ऊपर है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ना तो सरकार की दिशा है न ही सोच है। सरकार जो यह बड़ी तथाकथित उपलब्धियां गिनाते हैं, एयरपोर्ट की बात यह करते हैं मंड़ी में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उसकी ईंट भी 4 साल के अंदर नहीं लगी है। डबल इंजन की सरकार में 69 नेशनल हाईवे की बात करते हैं जिसकी अभी तक डीपीआर भी बनकर तैयार नहीं हुई है। वैसे ही हिमाचल प्रदेश पर बेरोजगारी आज चरम सीमा पर है। हिमाचल प्रदेश में तकरीबन ढाई लाख कर्मचारी है, जिनके हित में वीरभद्रसिंह ने कांग्रेस की सरकार कई निर्णय लिए हैं। चाहे वे अनुबध्ां कर्मचारी के लिए होया पिफर कर्मचारी के डीए और एलाउंसेस बढ़ाने के लिए हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जितने भी मुद्दे कर्मचारियों ने उठाए हैं उन्हें जयराम सरकार से निराशा ही मिली है।
खासकर इन चुनावों में भी करूणामूलक आज भी स्ट्राइक पर है, करूणामूलक के परिवारों को कुछ भी सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। निश्चित तौर पर यह सरकार कर्मचारी विरोधी है, यह सरकार किसान बागवान विरोधी है, यह सरकार युवा विरोधी है, क्योंकि आज 14 लाख युवा बेरोजगार है।यह सरकार महिला विरोधी भी है, आज एलपीजी सिलेंडरों के दाम 1100 से ऊपर है। उन्होंने कहा कि जब 4 सौ से साढे चार के दाम हुआ करते थे उस समय इनकी महिला नेत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज और स्मृति ईरानी ने पूरे देश व प्रदेश के अंदर तांडव मचाया हुआ था। आज 11 सौ रुपए गैस सिलेंडर हो चुका है और पेट्रोल के दाम 100 रूपए के पार हो चुके हैं, 83 रूपए डीजल के दाम हो चुके हैं, लेकिन एक शब्द भाजपा के नेताओं के मुंह से नहीं निकलते हैं। इस सरकार का दोहरा मापदंड इनकी सोच को दर्शाता है मगर इस बार जो उप चुनाव होने जा रहे हैं इसमें जनता इनको करारा जवाब लोगों के द्वारा दिया जाएगा। इनके जो आंख और कान बंद पड़े हैं और यह जो कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं उससे इन्हें जगाने का कार्य करेगी।