एनपीएस हिमाचल छोड़ो अभियान : मंडी में ओपीएस बहाली को लेकर कर्मचारियों ने चलाया चरखा

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 09:35 PM (IST)

मंडी (अनिल): नई पैंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के स्थापना दिवस के मौके पर संगठन द्वारा सभी जिला में महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए एनपीएस हिमाचल छोड़ो अभियान शुरू किया गया। नई पैंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि यह अभियान सभी जिला में आज से शुरू किया गया है। इस मौके पर उन्होंने गांधी के पदचिन्हों पर चलकर चरखा भी चलाया। उन्होंने बताया कि चरखा आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। चरखे के माध्यम से गांधी विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार व स्वदेशी वस्तुओं के प्रति लगाव की भावना को जागृत करना चाहते थे। उनके पद चिन्हों पर चलकर हम भी एनपीएस को खत्म कर पुरानी पैंशन बहाली चाहते हैं जिसके प्रयास लगातार जारी हैं। मंडी में संगठन द्वारा इस मौके पर रैली निकालकर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किए गए।
PunjabKesari

नई पैंशन एक गंभीर बीमारी, दूर करना जरूरी
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नई पैंशन एक गंभीर बीमारी है, जिसे दूर करना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि यदि जल्द पैंशन बहाल नहीं हुई तो संगठन द्वारा पुरानी पैंशन बहाली के लिए और बड़े आंदोलन किए जाएंगे। यदि चुनावों तक भी पैंशन बहाल नहीं होती है तो इस बार कर्मचारी अपना वोट पुरानी पैंशन बहाली के लिए ही देगा। इस मौके पर जिला मंडी के अध्यक्ष लेखराज राज, सलाहकार कन्हैया राम सैनी, सचिव नसीब सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डाॅ. अवस्थी, महिला विंग अध्यक्ष मंजुला वर्मा, महिला विंग महासचिव वनिता सकलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, अतिरिक्त महासचिव भारती बहल व संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News