Una: स्मार्ट मीटर न लगाने पर विद्युत विभाग ने बंद की बिजली, लोग भड़के; दी ये चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 01:56 PM (IST)

Una News : नगर पंचायत टाहलीवाल के वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 2 में शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा अचानक बिजली आपूर्ति बंद करने हड़कंप मच गया। बिजली बंद होते ही स्थानीय लोग और पार्षद वार्ड नं. 1 के तालाब के पास एकत्रित हो गए और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। मामले को लेकर नगर पंचायत टाहलीवाल की अध्यक्ष निरंजना कुमारी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा अपनी मनमानी करते हुए बिना सूचना बिजली बंद करना गलत है।

निरंजना कुमारी ने कहा कि लोगों के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विभाग जो रवैया अपना रहा है, उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। सूचना मिलने पर मौके पर विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता पहुंचे। उन्होंने लोगों से स्मार्ट मीटर लगवाने का आग्रह करते हुए कहा कि बिजली इसलिए बंद की गई है क्योंकि यहां के निवासी स्मार्ट मीटर लगाने से इंकार कर रहे हैं। उन्हें उच्च अधिकारियों के आदेश पर बिजली बंद करनी पड़ी। कुछ घंटे बाद जन प्रतिनिधियों द्वारा एक्सियन हरोली से बात करने के बाद विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत टाहलीवाल के पार्षद संजीव कुमार भुला, पार्षद डिंपल देवी, भूपिंदर सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन करन, दविंदर, पूर्ण फौजी, प्रदीप कुमार, जतिंदर, बग्गू, परमजीत, संजीव फौजी, राकेश कुमार, रीना देवी, अनू, सीमा, शांति, रक्षा, सरोज, कांता, अंजू, वीना व मीना सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों की चेतावनी, बिजली बंद की तो खेतों में लगे खंभे हटा देंगे

हालांकि, स्थानीय लोग अब भी स्मार्ट मीटर नहीं लगाने को लेकर पूरी तरह एकजुट है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने दोबारा बिजली बंद की तो वे अपने खेतों में लगे बिजली के खंभे वहां से हटा देंगे। विभाग की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। जब पुराने मीटरों से कोई समस्या नहीं है तो बेवजह स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर क्यों थोपे जा रहे हैं? गौरतलब है कि कुछ माह पहले टाहलीवाल-ललड़ी मार्ग की मार्कीट के दुकानदारों ने भी स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर भी मांग पत्र सौपा गया था। उसके वावजूद संवंधित विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का सिलसिला जारी है।

टाहलीवाल विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को इस संदर्भ में नोटिस भी जारी किए गए है इसके वावजूद स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दे रहे है इसलिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विजली वंद की गई थी। हालांकि कुछ समय वाद उच्च अधिकारियों के ही आदेश आने पर बिजली सुचारू कर दी गई।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News