Una : मैहतपुर से बनगढ़ वाया भभौर साहिब रोड़ 10 दिनों के लिए रहेगा बंद, जानें वैकल्पिक मार्ग

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 02:56 PM (IST)

Una News :  उपमंडल ऊना के तहत मैहतपुर से बनगढ़ वाया भभौर साहिब (किलोमीटर 0/0 से 3/0) सड़क मार्ग 13 से 22 अक्टूबर तक यातायात के अस्थाई तौर पर बंद रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक बनगढ़-नंगड़ा रोड़ घलोर चौक पर डायवर्ट रहेगा।

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि यह आदेश संबंधित सड़क मार्ग के आवश्यक निर्माण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News