कुल्लू में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों में पसरा मातम

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 04:49 PM (IST)

Kullu News : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के आनी उपमंडल के बुआंदा-च्वाई मार्ग पर बुआंदा के समीप घलाड़ नाला के पास हुई। मृतक की पहचान बुआंदा गांव निवासी शिव राम (70 वर्षीय) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिव राम शुक्रवार दोपहर करीब 12:20 बजे किसी काम से बुआंदा से च्वाई की ओर पैदल जा रहे थे। जैसे ही वे घलाड़ नाला के पास पहुंचे, तभी अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। शिव राम को संभलने का मौका नहीं मिला और वे एक बड़े पत्थर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद राजस्व विभाग की टीम ने भी अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपए की अंतरिम वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News