Kullu : घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिजनों में पसरा मातम

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 02:18 PM (IST)

Kullu News : निरमंड पुलिस थाना के तहत घास काटने गई महिला की पहाड़ी में गिरने से मौत हो गई। पांव फिसलने के कारण महिला गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार, महिला कमला देवी 52 पत्नी चेतराम गांव खदवेचा जिला कुल्लू घास काटने के लिए दवेचा के साथ घासनी में गई थी, जहां पांव फिसलने के कारण वह नीचे खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News