HRTC बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2026 - 12:22 PM (IST)

Kullu Road Accident : जिला मुख्यालय के साथ सटी शीशामाटी में शनिवार शाम को एचआरटीसी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6:30 बजे एचआरटीसी बस के पिछले टायर की चपेट में एक व्यक्ति आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की तथा पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News