कुल्लू में 18 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज
punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 11:42 AM (IST)
Kullu News : जिला मुख्यालय कुल्लू में रह रही मंडी जिला की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मंडी जिला के वनायत की रहने वाली और अभी ओल्ड सर्कल खोरा रोपा जल शक्ति विभाग कुल्लू में रह रही 18 साल की लड़की ने पुलिस स्टेशन आकर छेड़छाड़ के मामले में शिकायत की है। पुलिस ने रोहित के खिलाफ लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।

