Eco Tourism: हिमाचल में 122 साइटें चिन्हित, जानिए क्या बोले संजय सूद

punjabkesari.in Monday, Dec 31, 2018 - 02:02 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): हिमाचल प्रदेश में इको टूरिज्म को बढ़ाने के लिए श्रेष्ट प्रयास किए जा रहे हैं और इको टूरिज्म विभाग ने प्रदेश भर में 122 साइटें चिन्हित की है। हमीरपुर में भी इको टूरिज्म के लिए चयनित साइट का निरीक्षण किया गया है। यहां पहुंचे इको टूरिज्म के सचिव व फारेस्ट चीफ कंजरवेटर संजय सूद ने कहा कि इसको बढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए काम शुरू हुआ है और इसी के चलते हमीरपुर जिला में भी साइटस को चिहिन्त किया गया है।

बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध, टौणी देवी और नादौन को इको टूरिज्म के साथ जोड़ा जाएगा। इसके लिए वन विभाग की मुहिम तेज हो गई है और इको टूरिज्म के माध्यम से लोगों को भी आर्थिक मुनाफा होगा तो प्रदेश सरकार को भी आमदनी होगी। विभाग का लक्ष्य आमदनी को बढ़ाने के साथ-साथ नेचर को सुरक्षित रखते हुए कार्य करने के लिए काम करना है। मंडी जिला के जंजैहली, रोहड़ू के ललोट, पालमपुर के बीड़-बिलिंग में आगामी दिनों में इको टूरिज्म शुरू होगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News