हिमाचल में यहां फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

punjabkesari.in Thursday, Feb 25, 2021 - 10:28 AM (IST)

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गुरुवार सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर चंबा में धरती हिली है। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई है। भूकंप की तीव्रता कम होने व लोगों के सोए होने के चलते भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले 20 फरवरी यानी बीते शनिवार को भी चंबा जिला में अलसुबह चार बजे भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई थी। चंबा में भूकंप का केंद्र जमीन में पांच किलोमीटर नीचे तक था। इससे पहले 14 फरवरी को बिलासपुर में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसकी गहराई जमीन से दस किलोमीटर नीचे थी। हिमाचल में 21 फरवरी को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। चंबा में कई घरों में दरारें भी आई थीं। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में था। इसकी तीव्रता 6.3 थी। इसकी गहराई जमीन से 74 किलोमीटर नीचे थी। हिमाचल सहित, दिल्ली, एनसीआर, पंजाब और जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड यानी पूरे उत्तर भारत में झटके महसूस किए गए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News