हिमाचल में फिर लगे भूकंप के झटके, इस बार धर्मशाला में हिली धरती

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 05:00 PM (IST)

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार प्रदेश के धर्मशाला में धरती हिली है। शुक्रवार दोपहर को यह झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, भूकंप के दौरान जानमाल के नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र ने भूकंप आने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, धर्मशाला में शुक्रवार दोपहर को 12 बजकर 59 मिनट पर भूकंप आया है। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र चकनाथ भागसूनाग में जमीन से 10 किमी नीचे था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News