लोगों व पर्यटकों की सुविधा के लिए शहर में स्थापित किए जाएंगे E-TOILET

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2019 - 03:10 PM (IST)

शिमला (वंदना): स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत राजधानी के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर स्थानीय लोगों व पर्यटकों की सुविधा के लिए ई- टायलेट स्थापित किए जाएंगे, इसके लिए कंपनी की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से इसके लिए बीटर चयनित कर दिया गया है।

इसके तहत कंपनी व नगर निगम के बीच एग्रीमैंट साईन किया जाएगा। इसमें टायलेट का संचालन व देख-रेख नगर निगम करेगा। ऐसे में मामले को अंतिम स्वीकृति के लिए नगर निगम सदन के समक्ष रखा जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत रिज, माल रोड, कार्ट रोड, सहित कई अन्य जगहों पर ई-टायलेट बनाने की योजना है। जिसके लिए जल्द ही कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक पंकज राय का कहना है कि प्रोजैक्ट के तहत शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर ई-टायलेट स्थापित करने की योजना है।इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है।

वार्ड स्तर पर MC ने बनाए है ई-टायलेट

नगर निगम ने टक्का बैच,सी.टी.ओ. सहित वार्ड स्तर पर भी ई-टायलेट बनाए है जिनकी निगरानी नगर निगम कर रहा है। मौजूदा समय में शहर के सार्वजनिक शौचालयों को जिम्मा दिल्ली की लोकप्रिया कंपनी के पास है। लेकिन कंपनी ने टायलेट के संचालन को लेकर हाथ खड़े कर दिए है। ऐसे में एम.सी ने अब दोबारा से पब्लिक टायलेट के लिए री-टैंडरिंग कर दी है जिसकी निविदाएं 2 सितम्बर को खुलेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News