धूमल बोले-मोदी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें कार्यकर्ता

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 10:20 PM (IST)

हमीरपुर/सुजानपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का साढ़े 4 वर्षों का कार्यकाल देश के इतिहास में सबसे बढिय़ा रहा है और देश ने पूरे विश्व में अपनी अलग छवि प्रस्तुत की। विपक्षी दल इससे बौखलाहट में हैं और 2019 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मोदी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। इसलिए भाजपा कार्यकत्र्ता विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें और केंद्र सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं। पूर्व मुख्यमंत्री पटलांदर में सुजानपुर भाजपा मंडल के विभिन्न प्रकोष्ठों व मोर्चों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

2019 में फिर से बनेगी केंद्र में मोदी सरकार
उन्होंने कहा कि 2019 में फिर से देश में मोदी के नेतृत्व में एन.डी.ए. सरकार बनेगी। इसलिए कार्यकत्र्ता 2019 लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बूथ स्तर पर जुट जाएं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी नोटबंदी के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भी बौखलाहट में है और अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से कालेधन पर चोट पड़ी है लेकिन कांग्रेस इससे उभर नहीं पाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बनाने का लक्ष्य लेकर कार्यकत्र्ता काम करें। इससे पूर्व लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी राम प्रकाश पटियाल ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक बारीकियों से अवगत करवाया। पार्टी के विस्तारक सतीश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News