DSP के पद से सेवानिवृत डॉ. रवींद्र कुमार ठाकुर को मिला भारत गौरव सम्मान

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 04:05 PM (IST)

भराड़ी (राकेश): हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा से डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त डॉ. रवींद्र कुमार ठाकुर को जैमिनी अकादमी, हिन्दी भवन, पानीपत हरियाणा द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर साहित्य के लिए भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। जैमिनी अकादमी हिन्दी सेवी प्रख्यात संस्था है। इसके अतिरिक्त डॉ. रवींद्र को बहुत सारी साहित्यिक संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इनमें प्रमुख रूप से साहित्यिक मंच दिल्ली, मातृका विवेक साहित्यिक मंच दिल्ली, राष्ट्रीय कवि संगम, भारत साहित्यिक संगम, सूर्योदय साहित्य मंच, महिला साहित्य संस्था बिलासपुर, अखिल भारतीय साहित्य संस्था बिलासपुर ने भी साहित्य सृजन के लिए डॉ. रवींद्र को सम्मानित किया है।

डॉ. रवींद्र कुमार ठाकुर बिलासपुर जिला के गांव कोट छोड़लू से स्वतंत्रता सेनानी परिवार से संबंध रखते हैं। इनके दादा स्व. जंगी राम ठाकुर व पिता ज्योति प्रकाश ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी हैं। डॉ. रवींद्र वर्तमान में भाषा एवं कला अकादमी शिमला में सरकार के प्रतिनिधि सदस्य, बिलासपुर लेखक संघ के सहसचिव, अखिल भारतीय साहित्य संस्था बिलासपुर के उपाध्यक्ष, जन जागरूकता कल्याण मंच के संस्थापक अध्यक्ष व स्वतन्त्रता सेनानी व उत्तराधिकारी कल्याण संघ बिलासपुर के अध्यक्ष हैं। उत्कृष्ट समाज, साहित्य सेवाओं के लिए भारत सरकार व कई स्वयं सेवी संस्थाओं से इन्हें कई राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार मिल चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News