देसी गाय के गोबर से तैयार किए गए दीये

punjabkesari.in Wednesday, Nov 03, 2021 - 03:49 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य पर विश्वविद्यालय के देहरा स्थित सप्त सिंधु परिसर एक में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का विषय था वोकल फार लाेकल। समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने स्थानीय कुम्हारों द्वारा बनाए गए भिन्न-भिन्न प्रकार के रंगीन दीयों, दीपकों और अन्य सजावट की वस्तुओं को प्रदर्शित किया। देसी गाय के गोबर से विशेष रूप से तैयार किए गए दीयों को भी बिक्री के लिए प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए इतिहास विभाग के सह-आचार्य डॉ कंवर चंद्रदीप ने सभी से त्योहारों में स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों को क्रय करने का आग्रह किया। कश्मीर अध्ययन केंद्र के सहायक आचार्य डा. संदीप कुमार सिंह ने स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को समर्थन देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन समाज कार्य विभाग की सहायक आचार्या डा. श्वेता शर्मा ने किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rajneesh Himalian

Related News